OnePlus 15 Price Leak: वनप्लस कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 कल यानि 13 नवंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। लेकिन फोन लॉन्च होने से पहले फोन की कीमत का खुलासा हो गया है। जी हां इसकी कीमत रिलायंस डिजिटल पर लीक हो गई है। वनप्लस 15 स्मार्टफोन की कीमत के साथ-साथ स्टोरेज वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस का खुलासा भी हो गया है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आएगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस स्मार्टफोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया जा रहा है और इसमें क्या-क्या फीचर्स शामिल है।
फोन की लीक हुई कीमत
आपको बता दें कि OnePlus 15 फोन को कल लॉन्च किया जाएगा, लेकिन रिलायंस डिजिटल वेबसाइट पर 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वेरिएंट में देखा गया है, जिसकी कीमत 72,999 रुपये दिख रही है। वेबसाइट पर इस शानदार स्मार्टफोन को अल्ट्रा वॉयलेट कलर में देखा गया है। वहीं वेबसाइट पर फोन का 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपए में लिस्ट किया गया था। हालांकि कुछ ही देर बाद वेबसाइट से हटा दिया है, लेकिन गूगल सर्च रिजल्ट्स में वेबसाइट पर वनप्लस 15 की कई लिस्टिंग्स दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: Tech News: iPhone 17 Pro जैसे डिजाइन वाला स्मार्टफोन जल्द होने वाला है लॉन्च, जानें दमदार फीचर्स
फोन के फीचर्स
बता दें कि इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि गेमिंग, स्ट्रीमिंग प्रोडक्टिविटी के साथ डिस्प्ले फ्लैगशिप लेवल विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करती है और दूसरे प्रीमियम फोन्स को टक्कर देती है। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
13 नवंबर को होगा लॉन्च
अगर रिलायंस डिजिटल के वेबसाइट पर लीक हुई कीमत सही साबित होती है, तो वनप्लस 15 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा नॉन फोल्डेबल स्मार्टफोन बन जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से अभी तक वनप्लस 15 के कीमत और वेरिएंट को लेकर किसी भी प्रकार का ऑफिशियल डिटेल सामने नहीं आया है। कंपनी इसे भारत और ग्लोबल मार्केट में 13 नवंबर को लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद ही कीमत और वेरिएंट के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।