OnePlus 15R First Sale Starts: हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 15R की सेल आज दोपहर 12 बजे से भारत में शुरू हो गई है। इस सेल के दौरान कई बैंक ऑफर्स और कैशबैक मिलेंगे। पहली सेल में आप इस शानदार फोन को 3 हजार रुपये छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 का यूज किया है, साथ ही 7400mah की बैटरी दी गई है। तो आइए जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर खरीदा जा सकता है।
पहली सेल में कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने OnePlus 15R को 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, जिसमें 12GB/256GB मॉडल मिलता है। वहीं, टॉप एंड वेरिएंट 12GB/512GB की कीमत 52,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट पर पहली सेल में डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। OnePlus 15R में 3 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है, जिसके लिए कस्टमर्स को एचडीएफसी या एक्सिस बैंक के कार्ड यूज करना होगा। इतना ही नहीं, पहली सेल पर कंपनी 2,299 रुपये का OnePlus Nord Buds 3 भी फ्री दे रही है।
तीन कलर में उपलब्ध
बता दें कि इस फोन को आप आज से कंपनी के ऑफिशियल साइट, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon या फिर ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। कंपनी ने OnePlus 15R को तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया था, जिसमें चारकोल ब्लैक, मिंट ग्रीन और इलेक्ट्रिक वॉयलेट शेड शामिल है।
फोन के फीचर्स
OnePlus 15R में 6.8 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165 Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें Qualcomm का लेटेस्ट और पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। फोन में एडवांस्ड AI फीचर्स भी दिए गए हैं। बैटरी की बात करें, तो इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें: OPPO NEW LAUNCH: OPPO जल्द लॉन्च कर सकता है Reno 15 Pro Mini स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास
फोन का कैमरा
कैमरे की बात करें, तो OnePlus 15R के बैक पैनल में DetailMax Engine के साथ 50MP का प्राइमरी और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है।