Oneplus New Launch: वनप्लस कंपनी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है, जिसे कंपनी वनप्लस 15R के नाम से पेश करेगी। कंपनी ने वनप्लस 15R के लॉन्च डेट की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। वनप्लस 15R 17 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन के कीमत का खुलासा हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन यह स्मार्टफोन वनप्लस 15 सीरीज का सस्ता हैंडसेट होगा। आइए जानते हैं वनप्लस को कितनी कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
फोन की कीमत
टिप्स्टर के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि वनप्लस 15R के बेस वेरिएंट की कीमत 47,000 हजार रुपये से शुरू होगी। हालांकि अभी कंपनी ने ऑफिशियली खुलासा नहीं किया है। इसके असली कीमत का खुलासा तो फोन के लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा। लेकिन कंपनी ने ऑफिशियली इसके कलर वेरिएंट, मोबाइल चिपसेट, बैटरी कैपिसिटी और कैमरे आदि के बारे जानकारी दे दी है। तो आइए इस स्मार्टफोन के शानदार फीचर्स के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo New Launch: लॉन्च से पहले Oppo Find X9 Pro और X9 की कीमत हुई लीक, मिलेंगे दमदार फीचर्स
फोन के फीचर्स
वनप्लस 15R में एक फ्लैट मेटल फ्रेम देखने को मिलेगा और कैमरा सेटअप ऊपर-बाएं कोने में होगा, जो इसे एक क्लीन और मॉडर्न लुक देगा। डिवाइस में 165Hz OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट या स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 चिपसेट भी मिल सकता है।
फोन का कैमरा
आपको बता दें कि कंपनी ने इसमें जम्बो बैटरी का यूज किया है, जिसमें 7,400mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 16GB Of LPDDR5X Ultra RAM भी दी जाएगी। वहीं कैमरे की बात करें, तो इसमें Sony IMX709 सेंसर का यूज किया है, वहीं OnePlus 15R को लेकर अफवाह है कि इसमें OmniVision सेंसर का यूज किया जाएगा।