Oneplus New Launch: वनप्लस ने पिछले हफ्ते अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। वहीं, इस इवेंट के अंत में कंपनी ने वनप्लस 15R स्मार्टफोन को भी टीज किया था। कंपनी वनप्लस 15 के बाद अब वनप्लस 15R को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह वनप्लस 15 सीरिज का अफोर्डेबल फोन होगा। कंपनी इस फोन को भारत में जल्द लॉन्च करेगा। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने टीजर जारी कर दी है।
कंपनी ने पहली टीजर इमेज की शेयर
आपको बता दें कि कंपनी ने वनप्लस इंडिया के पोर्टल पर अपकमिंग डिवाइस की पहली टीजर इमेज शेयर की है। इस नए टीजर में पावर ऑन लिमिट्स ऑफ टैगलाइन लिखी हुई हैं। साथ ही टीजर इमेज से वनप्लस 15R के दो कलर वेरिएंट का खुसाला किया है। इसमें एक ब्लैक और दूसरा ग्रीन कलर शामिल है। फोन की तस्वीर में बाईं ओर प्लस बटन भी दिखाई दे रहा है। साथ ही बैक पैनल पर डुअल कैमरा की झलक दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: BSNL VoWi-Fi: BSNL लॉन्च करेगा VoWi-Fi सर्विस, जो खराब नेटवर्क से दिलाएगा छुटकारा, इन ग्राहकों को फायदा
फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स
वहीं कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 16-बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर चलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग वनप्लस 15R में 6.83-इंच का 1.5K 165Hz AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट या स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 चिपसेट भी मिल सकता है। साथ ही डिवाइस में 7800mAh या 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसमें 16GB Of LPDDR5X Ultra RAM भी दी जाएगी।
दिसंबर में हो सकता है लॉन्च
वहीं कंपनी ने अभी तक वनप्लस 15R की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन का ऑफिशियल खुलासा नहीं किया है, इसको कमिंग सून लिखा है, जिसका साफ मतलब है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को दिसंबर में लॉन्च कर सकती है। वहीं इस शानदार स्मार्टफोन की सेल अमेजन और वनप्लस इंडिया के ऑनलाइन स्टोप पर होने की उम्मीद है।