Oneplus New Launch: वनप्लस कंपनी में हाल ही में OnePlus 15R को भारत में फ्लैगशिप OnePlus 15 मॉडल के फॉलो-अप के तौर पर लॉन्च किया था। वहीं, अब ये टेक कंपनी अपना एक तीसरा हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जी हां कंपनी OnePlus 15 सीरीज में एक नया हैंडसेट जल्द ही शामिल कर सकती है। जिसे कंपनी OnePlus 15s नाम से पेश कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार OnePlus 15s को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया है, जो देश में इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत देता है।
BIS डेटाबेस पर किया गया लिस्ट
आपको बता दें कि BIS डेटाबेस पर CPH2793 मॉडल नंबर वाला एक नया स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है। वहीं एक X यूजर @kpgc10kai_ की एक पोस्ट के मुताबिक, ये मॉडल नंबर कथित OnePlus 15s का है। अगर ये सच है, तो चीनी स्मार्टफोन ब्रांड देश में एक नया हैंडसेट जल्द ही लॉन्च कर सकती है। हालांकि, लिस्टिंग में स्मार्टफोन के बारे में कोई और डिटेल्स नहीं बताई गई हैं।
OnePlus 13s की ले सकता है जगह
बता दें कि अभी बीते बुधवार को ही वनप्लस कंपनी ने OnePlus 15R को लॉन्च किया है। OnePlus 15s टेक फर्म की लाइनअप में तीसरा मॉडल होगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि OnePlus 15s देश में OnePlus 13s की जगह ले सकता है, जिसे इस साल जून में लॉन्च किया गया था।
OnePlus 13s की कीमत
OnePlus 13s के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है और टॉप-ऑफ-द-लाइन 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। अब देखने वाली बात होगी कि कंपनी OnePlus 15s को OnePlus 13s से कम कीमत पर लॉन्च करती है या अधिक कीमत पर लाती है। कीमत और फीचर्स का खुलासा तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।