Oneplus New Launch: वनप्लस कंपनी ने चीनी मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने OnePlus Ace 6T के नाम से पेश किया है। वहीं भारतीय बाजार में ये फोन OnePlus 15R के नाम से जल्द लॉन्च होने वाला है। OnePlus Ace 6T में 8300 mAH की बैटरी दी गई है, साथ ही इसमें कई दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं ये फोन भारत में कब लॉन्च होगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन के फीचर्स
OnePlus Ace 6T में कंपनी ने 6.83-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इस डिवाइस में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इस फोन का सबसे खास फीचर इसकी बैटरी है, इसकी बैटरी 8300 mAH की है, जो 100W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: Elon Musk on Smartphone: एलन मस्क का बड़ा दावा, 2030 तक गायब हो जाएंगे स्मार्टफोन! बचेगा सिर्फ AI का एज नोड
फोन का कैमरा
वहीं इसके कैमरे की बात करें, तो इसमें 50MP के मेन लेंस और 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया है। फोन की सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फोन की कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 2599 युआन (लगभग 33,150 रुपये) है। जबकि इसके 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत चीन में 3899 युआन (लगभग 49,730 रुपये है।
भारत में इस दिन होगा लॉन्च
वहीं भारत में अभी तक इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा, इसका खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 50 हजार या इससे थोड़ी कम हो सकती है। बता दें, भारत में ये स्मार्टफोन 17 दिसंबर को OnePlus 15R के नाम से लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में कंपनी फोन को इसी बैटरी के साथ लॉन्च करेगी या नहीं इस बात को खुलासा नहीं किया गया है। अब तो लॉन्च होने के बाद ही फोन के कीमत और फीचर्स का खुलासा होगा।