Oneplus New Launch: वनप्लस ने भारत में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च कर दिए हैं, जिसे कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite के नाम से पेश किया है। Nord CE 4 Lite के लंबे समय बाद कंपनी एक बार फिर से लाइट मॉडल लेकर आई है। नए वाले Nord CE 6 में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिपसेट और Lite मॉडल में MediaTek Dimensity 7000 सीरीज प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही दोनों फोन में दमदार बैटरी मिल रही है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इन दोनों फोन में क्या-क्या फीचर्स मिल रहे हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
इस दिन से शुरू होगी सेल
कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है, जिसमें Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black कलर शामिल है। इस फोन की सेल 8 मई को दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगी। वहीं, OnePlus Nord CE 6 Lite को Hyper Black और Vivid Mint कलर में पेश किया गया है। इसकी सेल 12 मई को दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगी दोनों हैंडसेट Amazon और OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
कितनी है कीमत
OnePlus Nord CE 6 के कीमत की बात करें, तो इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। जबकि इसका टॉप-एंड मॉडल वेरिएंट जिसमें 256GB स्टोरेज है इसकी कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, OnePlus Nord CE 6 Lite के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है, फोन के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है। जबकि इसके टॉप-एंड 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Vivo New Launch: वीवो के 200MP कैमरे वाले दो धाकड़ 5G फोन आज होंगे लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत
OnePlus Nord CE 6 Lite के फीचर्स
OnePlus CE 6 Lite में 6.72-इंच का Full-HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और फोन में धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग ऑफर कर रहा है। लाइट मॉडल में 7000mAh की बैटरी और 45W की सुपरवूक चार्जिंग दी गई है।
OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स
OnePlus Nord CE 6 में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग के लिए बेहतरीन है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी 8000mAh की विशाल बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग के साथ आती है। इसमें पीछे की तरफ 50MP (OIS) मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।