Upcoming Phone: OnePlus कंपनी भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कंपनी के इस फोन का नाम OnePlus Nord CE 5 और OnePlus Nord 5 है, कंपनी अपना यह फोन 8 जुलाई को भारत में लॉन्च कर रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म और ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉन्च डेट अनाउंस कर दिया है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
फोन के फीचर्स
वहीं, अगर फोन के फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड 5 फोन में कंपनी 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले दे सकती है। फोटोग्राफी के लिए नॉर्ड CE5 लाइट के रियर पैनल में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। यह आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड 15 बेस्ड लेटेस्ट ऑक्सीजन ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में 80W या 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,700mAh या 7,100mAh की बैटरी मिल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G, 3G, 2G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2, GPS, FM रेडियो और चार्जिंग के लिए, USB टाइप-C पोर्ट के साथ स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड का भी ऑप्शन मिल सकता है।
वनप्लस नॉर्ड 5 सीरिज की उपलब्धता
बता दें कि वनप्लस नॉर्ड 5 भारत में 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे IST से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जबकि नॉर्ड सीई 5 हैंडसेट 12 जुलाई को सुबह 12 बजे IST से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा, कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में पुष्टि की।
फोन की अनुमानित कीमत
वहीं अगर इन स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। इसमें 8GB+128GB वाले वैरिएंट की अनुमानित कीमत ₹35,999 और 12GB+256GB वाले वैरिएंट की कीमत ₹39,999 रुपए हो सकती है। वहीं, वनप्लस नॉर्ड 5 की बात करें तो यह स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज 8GB+256GB में आ सकता है, जिसकी कीमत 29,990 रुपए हो सकती है।