.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3a6d17dc-1703-4e16-9bef-cf64420bcdec&w=3840&q=75)
AMAZON SALE: वनप्लस ने 31 जुलाई से इंडिपेंडेंस डे सेल का ऐलान कर दिया है। इस सेल में ब्रांड के सभी प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन ऑफर्स और डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। बता दें कि वनप्लस की ये सेल अमेज़न की Great Freedom Festival सेल का हिस्सा है। अमेज़न की यह सेल आज दोपहर से शुरू हो रही है। इस सेल में OnePlus Nord 5, Nord CE 5 और OnePlus 13 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ-साथ वनप्लस के टेबलेट भी सस्ते में मिल रहे हैं, आइए विस्तार से जानते हैं।
वनप्लस 13 पर डिस्काउंट
इस सेल के तहत कंपनी वनप्लस 13 स्मार्टफोन पर 7000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद ये फोन 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। साथ ही इस सेल में आपको वनप्लस 13R स्मार्टफोन पर बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं। इसके 12GB+256GB वेरिएंट पर 3000 और 16GB+512GB वेरिएंट पर 5000 रुपये की छूट दी जा रही है। इन ऑफर्स का फायदा आप 17 अगस्त तक उठा सकते हैं।
OnePlus 13s पर मिल रहे अच्छे ऑफर्स
OnePlus 13s पर भी कंपनी 3000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 5000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने हाल में ही लॉन्च किया था। वहीं इसके अलावा OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 के सभी वेरिएंट पर भी अच्छे ऑफर्स देखने को मिलेंगे, इन फोन्स पर कंपनी 2250 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दे रही है।
OnePlus Pad Lite पर शानदार ऑफर
अमेज़न की ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में OnePlus Pad Lite भी उपलब्ध होगा, इस पर भी कंपनी शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस टैबलेट पर ग्राहकों को 2000 रुपए तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा। इसकी ओपेन सेल 1 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
ईयरब्ड्स पर सेल
इस सेल में स्मार्टफोन्स और टैबलेच के साथ-साथ वनप्लस Buds 4 पर भी 500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं वनप्लस Buds Pro 3 पर 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट और 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।