UPTET 2026 Certificate Correction: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपीटीईटी 2026 के अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत दी है। आयोग ने सर्टिफिकेट में गलत जानकारी सुधारने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों के यूपीटीईटी सर्टिफिकेट में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथ या कैटेगरी जैसी कोई जानकारी गलत दर्ज हो गई है, वे अब इसमें ऑनलाइन सुधार करवा सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सर्टिफिकेट में सुधार करवा सकते हैं।
सर्टिफिकेट में कैसे करें सुधार
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर UPTET Certificate Correction 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी लॉगिन डिटेल भरकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
4. जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे सेलेक्ट करें।
5. मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद का प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
केवल ऑनलाइन आवेदन होंगे स्वीकार
आयोग ने साफ किया है कि सुधार के लिए आवेदन केवल आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक, ऑफलाइन या व्यक्तिगत रूप से दिया गया कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कितना लगेगा शुल्क
बता दें कि सर्टिफिकेट में संसोधन कराने के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सुधार की सुविधा सिर्फ एक बार ही दी जाएगी। एक बार फॉर्म सबमिट होने और नया सर्टिफिकेट जारी होने के बाद दोबारा बदलाव का कोई अवसर नहीं मिलेगा।
इन जानकारी में कर सकते हैं बदलाव
जारी सूचना के अनुसार यूपीटीईटी 2026 सर्टिफिकेट में मुख्य रूप से उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम या जन्मतिथि और कैटेगरी से जुड़ी गलतियों को ठीक करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार संबंधित डॉक्यूमेंट भी उपलब्ध कराने होंगे। आवेदन करने से पहले मूल प्रमाण पत्र, पहचान पत्र संबंधी डॉक्यूमेंट और कैटेगरी से जुड़े सर्टिफिकेट तैयार रखना होंगे।
रिजल्ट से जुड़ी शिकायत के बाद लिया फैसला
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने आयोग को चार तरह की शिकायतें ओएमआर शीट, नॉर्मलाइजेशन, आंसर-की से अंक और सर्टिफिकेट में गलतियां दी थी। आयोग ने OMR, नॉर्मलाइजेशन, आंसर-की में बदलाव की मांगों को खारिज कर दिया और केवल सर्टिफिकेट सुधार के लिए यह ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है।
यह भी पढ़ें: UP PCS 2025: 28 सितंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू, इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली मंजूरी
3 नवंबर को होगी स्पेशल UPTET परीक्षा
आपको बता दें कि यूपीटीईटी 2026 की मुख्य परीक्षा इसी साल 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया गया था। इस परीक्षा में 13.3 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल हुए हैं। वहीं, आयोग ने घोषणा की है कि स्पेशल यूपीटीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा।