जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय मेरठ जोन की टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. दरअसल टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के मामले में 320 करोड़ रुपए की कर चोरी करने वाले दो कंपनी मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है.
मालिकों ने 320 करोड़ का जीएसटी भुगतान नहीं किया
बताया जा रहा है कि इन कंपनी मालिकों पर ये आरोप है कि इन्होंने इस गेम में करीब 1200 करोड़ रुपए की रकम जीती पर इस रकम पर 320 करोड़ रुपए की जीएसटी का भुगतान नहीं किया गया. इस गेम के जरिए आरोपितों ने काला धन सफेद करने व ग्राहकों के खातों से अवैध ढंग से पैसा भी काटा है.
ये भी पढ़ें : बेटी के भविष्य की टेंशन खत्म! ये 15×15×15 फॉर्मूला quietly बना देगा 1 करोड़ का फंड, कैसे, जानकर दंग रह जाएंगे
नोएडा से गिरफ्तार किए गए दोनों कंपनी मालिक
शासकीय अधिवक्ता लक्ष्य कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय मेरठ जोन की टीम पिछले तीन माह से इन कंपनी मालिकों पर नजर बनाए हुए थी. दिल्ली में कंपनी संचालित करने वाले राजन ने 442 करोड़ रुपए व फरीदाबाद के कंपनी संचालक रवि सिंह ने 760 करोड़ आनलाइन गेमिंग के जरिए जीते हैं. नियमों के मुताबिक जीती हुई रकम पर 320 करोड़ रुपए का कर देय बनता है.
ग्राहकों से भी आरोपितों ने किया फर्जीवाड़ा
इतना ही नहीं आरोपितों द्वारा ग्राहकों के साथ भी फर्जीवाड़ा किया गया है. जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने इन दोनों कंपनी मालिकों को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपितों को बुधवार को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्गेश नंदिनी की कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है.