Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भले ही देश में खुशियां मनाई जा रही हो, लेकिन भारत-पाकिस्तान का तनाव अभी कम नहीं हुआ है. जिसको लेकर आज फिर से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल ने भी मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान भी भारतीय आम नागरिकों को निशाना बना रहा है. इसको लेकर सरकार इससे भी बड़ा कदम उठा सकती है.
आज होगी सर्वदलीय बैठक
बैठक में राजनीतिक दलों को ‘ऑपरेशन सिंदूर' के कई पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसमें ऑपरेशन के उद्देश्य, लक्षित आतंकी ठिकानों, रणनीतिक और सुरक्षा प्रभाव और पाकिस्तान की ओर से किसी भी जवाबी कार्रवाई की स्थिति में भारत की तैयारी शामिल है. जानकारी के मुताबिक, 7-8 मई की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार छोटे हथियारों और तोपों से बिना उकसावे के गोलीबारी की. भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया.
बौखलाया पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान सरकार के मंत्री अपने बयानों से खुदका ही मजाक बनाते दिख रहे हैं. भारत के एयरस्ट्राइक को लेकर जब CNN पत्रकार ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से पूछा कि आपने भारत के फाइट जेट्स को गिराया है, हालांकि पाकिस्तानी रक्षामंत्री का पूरी दुनिया में मजाक ही बना है. क्योंकि ऐसी कोई भी खबर सामने नहीं आई है. जिसमें भारत का एक भी विमान गिराया गया हो.