Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब अब पीएम मोदी ऐसी चाल चलने जा रहे हैं. जिसके बाद पाकिस्तान दुनियाभर में बेनकाब हो जाएगा. आपको बता दें कि सरकार ने एक डेलीगेशन नियुक्त किया है. जिसमें सभी दलों के सासंदों को शामिल किया गया है. पीएम मोदी ने खासकर शशी थरूर को अमेरिका जाने के लिए चुना है. यह डेलीगेश ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूठे प्रचार की पोल खोलेगा. ऑपरेशन सिंदूर पर मोदी सरकार की मल्टी पार्टी डेलिगेशन की लिस्ट में शशि थरूर का भी नाम है
जयराम की लिस्ट से गायब था नाम
दरअसल, सरकार ने सभी पार्टियों के अध्यक्षों से डेलीगेशन के लिए सांसदों के नाम मांगे थे. कांग्रेस की लिस्ट में शशि थरूर का नाम भले ही गायब हो, लेकिन सरकार की लिस्ट में थरूर का नाम शामिल है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने विदेशों में डेलिगेशन का नेतृत्व करने के लिए सात सांसदों को चुना है. सांसदों के डेलिगेशन में अलग-अलग पार्टियों के सांसद शामिल होंगे. शशि थरूर को सरकार ने अमेरिका जोन की कमान सौंपी है. वह कुछ यूरोपीय देशों में भी पाकिस्तान की पोल खोलेंगे.
ये सांसद करेंगे नेतृत्व
जानकारी मुताबकि, कांग्रेस ने अपनी ओर से जो नाम सरकार को दिया है, उसमें तो शशि थरूर का नाम ही नहीं. जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘कल सुबह संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की. कांग्रेस से कहा गया कि वह पाकिस्तान से आतंकवाद पर भारत का रुख समझाने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए 4 सांसदों के नाम दे. कल यानी 16 मई को दोपहर तक लोकसभा में विपक्ष के नेता ने संसदीय कार्य मंत्री को पत्र लिखकर कांग्रेस की ओर से निम्नलिखित नाम दिए.
1. आनंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री
2. गौरव गोगोई, उप नेता, कांग्रेस लोकसभा
3. डॉ. सैयद नसीर हुसैन, सांसद, राज्यसभा
4. राजा बरार, सांसद, लोकसभा