Operation Sindoor: सेना ने विगत रात ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में 9 आतंकियों के 9 ठिकानों को उड़ा दिया गया. जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर साफ देखे जा सकते हैं. "इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था." अब जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान पूरी तरह बौखला गया है. अनरगल बयानबाजी से अब भी बाज नहीं आ रहा है. साथ ही ग्रामीण इलाकों में बमबारी कर रहा है.
आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए
आपको बता दें कि बीती रात भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को हुए आतंकी अटैक का बदला ले लिया है. भारती सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया है. इनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश- ए- मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं. हालांकि कितने आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया है. इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है..
क्या बोले शहबाज़ शरीफ़
शहबाज़ शरीफ़ ने भारत के हमलों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 'पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई का पूरा हक़ है.' शरीफ ने एक्स पर लिखा, ''दुश्मन ने पाकिस्तान की पाँच जगहों पर कायराना हमले किए हैं.'' यही नहीं
शहबाज़ शरीफ़ ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पाकिस्तान को भारत के इस एक्ट ऑफ़ वॉर का मुंहतोड़ जवाब देने का पूरा अधिकार है और मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.'' इसके अलावा उनके छुट भैया नेता भी तरह-तरह की बयानबाजी सोशल मीडिया पर कर रहे हैं..