OPPO New Launch: ओप्पो ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी कैमरा सेंट्रिक Oppo F35 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोन्स Oppo F35 5G और Oppo F35 Pro 5G उतारे हैं। कंपनी इन फोन्स को ग्रुप सेल्फी कैमरा एक्सपर्ट के रूप में प्रमोट कर रही है। इन दोनों फोन्स में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन फोन्स को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
Oppo F35 5G की कीमत
Oppo F35 5G को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें वेव ब्लू, टाइटेनियम ग्रे, मिस्ट पिंक शामिल है। वहीं कीमत की बात करें, तो इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है और इसके 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपये है।
Oppo F35 Pro 5G की कीमत
Oppo F35 Pro 5G को भी तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें सनराइज ऑरेंज, वेव ब्लू और टि्वलाइट ब्राउन कलर शामिल है। कीमत की बात करें, तो इसके 6GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये है, 8GB + 128GB की कीमत 49,999 रुपये है और इसके 8GB + 256GB की कीमत 54,999 रुपये है।
Oppo F35 5G के फीचर्स
Oppo F35 5G में FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स ब्राइटनेस वाली AMOLED डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6360 MAX (6nm) प्रोसेसर दिया गया है। यह सीरीज़ एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 पर काम करती है।
Oppo F35 Pro 5G के फीचर्स
Oppo F35 Pro 5G में 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट दिया गया है। इसमें हीटिंग रोकने के लिए 5000mm² का सुपरकूल वीसी सिस्टम भी मौजूद है।
यह भी पढ़ें: अब कपड़े खरीदने से पहले ChatGPT पर देख सकेंगे अपना लुक, OpenAI लाया 'Virtual Try-On' फीचर
बैटरी और कैमरा
दोनों फोन्स में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। साथ ही दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का अल्ट्रा वाइड फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिससे एक साथ कई लोगों की तस्वीरें आसानी से ली जा सकती है। Pro मॉडल में 50MP+ 8MP का अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा है। वहीं स्टैंडर्ड F35 5G में 50MP का प्राइमरी और 2MP का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है।