OPPO New Launch: OPPO जल्द ही अपनी K सीरीज के तहत एक और नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे कंपनी OPPO K14 5G के नाम से पेश करने वाली है। ये स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए OPPO K13 का सक्सेसर हो सकता है। ब्रांड ने ऑफिशियली फोन की लॉन्च डेट और इसकी अवेलेबिलिटी से जुड़ी डिटेल्स को भी कन्फर्म कर दिया है। तो आइए जानते हैं कि ये स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
इस दिन होगा लॉन्च
आपको बता दें कि OPPO का K14 5G स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते 9 मार्च को दोपहर 12 PM IST पर लॉन्च होगा। ये डिवाइस लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए जाएगा। इसका एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट पहले से ही लाइव है। जिसमें फोन का डिजाइन टीज किया गया है।
दो कलर में किया जा सकता है लॉन्च
बता दें कि OPPO K14 5G को दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें व्हाइट और वॉयलेट कलर शामिल है। डिवाइस में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आने वाले K14 में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है, जबकि पिछली जेनरेशन का OPPO K13 स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 SoC से पावर्ड है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi New Launch: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Leica कैमरे के साथ शाओमी 17 सीरीज लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
मिल सकते हैं ये फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर होने की उम्मीद है।
कितनी होगी कीमत
वहीं, कीमत की बात करें, तो अभी तक कंपनी की ओर से कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नया वाला K14 5G को भी K13 जितनी प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है, इसका मतलब है कि OPPO K14 5G का प्राइस 20 हजार रुपये से कम हो सकता है।