OPPO New Launch: ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने OPPO K14 Lite के नाम से पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। इसके अलावा इसमें कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस स्मार्टफोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
सेल हुई शुरू
आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में पेश किया गया है, जिसमें Stone Brown और Feather Purple कलर शामिल हैं। इस फोन की सेल आज रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट और ओप्पो के ई-स्टोर पर शुरू हो गई है।
कितनी है कीमत
वहीं इसके कीमत की बात करें, तो इसके बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये हैं। लेकिन अभी खास ऑफर के तहत इसे आप सिर्फ 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं खरीदार चुनिंदा बैंक कार्ड ऑफर्स के जरिए ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं।
मिलेंगे ये फीचर्स
इस डिवाइस में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक है। इसके अलावा डिवाइस में AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे AI फीचर्स भी हैं। Google Lens और Google Gemini जैसे फीचर्स भी डिवाइस में दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 Pro और Pro Max की भारत में एंट्री, जानें कीमत और फीचर्स
कैसा है कैमरा
डिवाइस में 13MP Ultra-Clear रियर कैमरा है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 5MP फ्रंट कैमरा है।
दमदार बैटरी
इसकी 7000mAh की बैटरी है और 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। करीब 30 मिनट में ये फोन 21 परसेंट तक चार्ज हो सकता है, जबकि फुल चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 52 मिनट लग सकते हैं। फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का फीचर भी है।