Upcomig OPPO Phone: OPPO कंपनी भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो अपने नई स्मार्टफोन सीरीज को 3 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी। इसमें Oppo Reno 14 Pro 5G और Reno 14 5G मॉडल शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज को चीन में पहले ही अनवील कर दिया था और अब ये भारत में लॉन्च की जाएगी।
फोन के फीचर्स
OPPO Reno 14 Pro में 6.83-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, ब्राइटनेस 1200 निट्स और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.6 प्रतिशत है। तो वहीं, OPPO Reno 14 स्मार्टफोन में 6.59-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, स्क्रीन-टू-बॉडी 93.4 प्रतिशत है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। बता दें कि OPPO Reno 14 स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है और इसमें 80W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। तो वहीं, Reno 14 Pro में 6200mAh की बैटरी दी जाएगी। OPPO Reno 14 के चाइनीज वेरिएंट में 50MP का ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाजेशन (OIS) सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही इस फोन का फ्रंट कैमरा भी 50MP दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 प्रोसेसर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Upcoming Phone: इस दिन लॉन्च हो रहा Nothing Phone (3), जानें फोन के दमदार फीचर्स
इन कीमत पर मिल सकता है फोन
बता दें कि ये दोनों ही फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, इसलिए हम इनकी कीमतों का अंदाजा लगा सकते हैं। चीन में Oppo Reno 14 5G को 2799 युआन (लगभग 33,200 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है, तो वहीं Oppo Reno 14 Pro 5G को कंपनी ने 3,499 युआन (लगभग 41,500 रुपये) में लॉन्च किया है। अब देखना होगा कि कंपनी भारत में इसे किस कीमत पर लॉन्च करती है।