NHM-TN Recruitment 2026: नेशनल हेल्थ मिशन, तमिलनाडु (NHM-TN) ने स्टाफ नर्स के 4,724 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत जिला स्तर पर संविदा आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर शाम 5 बजे तक इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
एनएचएम के तहत स्टाफ नर्स के कुल 4724 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती से जुड़ी नियुक्तियां डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड प्रीवेंशन मेडिसिन, डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एंड रूरल हेल्थ सर्विस, डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के तहत आने वाले संस्थानों में की जानी है। जिला स्तर पर पदों का विवरण आवेदन फॉर्म और उसके साथ दिए गए एनेक्सर में दिया गया है।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc Nursing या GNM की डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है। साथ ही संस्थान का इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है और उम्मीदवार का तमिलनाडु नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल में वैध रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: ECHS Vacancy 2026: मेडिकल और नॉन-मेडिकल के 96 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में मिले अंकों, कार्य अनुभव और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह लगभग 21,000 सैलरी मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट nhm.tn.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और फॉर्म के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन, फोटो और दस्तावेजों की कॉपी लगाएं। इसके बाद भरा हुआ फॉर्म 25 सितंबर शाम 5 बजे तक संबंधित जिले के डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर या डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी' (DHS) के कार्यालय में जमा कराएं।