NHPC Internship 2026: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने PM इंटर्नशिप स्क्रीम के तहत ग्रेजुएट छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें, NHPC भारत सरकार की एक कंपनी है, जो मुख्य रूप से जलविद्युत यानि पानी से बिजली बनाने का काम करती है। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर तय की गई है।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
बता दें कि यह इंटर्नशिप कुल 6 महीने की होगी। इस इंटर्नशिप में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 11,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस इंटर्नशिप का उद्धेश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ काम सिखाना और और उसका अनुभव देना है।
क्या चाहिए योग्यता
NHPC की इस इंटर्नशिप में कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं। ये इंटर्नशिप मुख्य रूप से ग्रेजुएट छात्रों के लिए है। हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत शर्तों की जांच आधिकारिक पोर्टल पर जरूर कर लें।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक PM इंटर्नशिप पोर्टल पर जाएं।
2. इसके बाद NHPC की इस इंटर्नशिप से जुड़ी लिस्टिंग को सर्च करें।
3. अपनी योग्यता और शैक्षणिक जानकारी सही-सही दर्ज करें।
4. मांगी गए सभी दस्तावेज अपलोड करें अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
छात्रों के लिए क्यों है खास
आज के दौर में केवर डिग्री होना ही नौकरी के लिए काफी नहीं है, बल्कि प्रैक्टिकल स्किल्स और वर्क एक्सपीरियंस भी बेहद जरूरी है। NHPC जैसी सरकारी कंपनी में काम करने से छात्रों को ऊर्जा क्षेत्र और कॉपरोपेट माहौल को करीब से समझने का मौका मिलेगा। साथ ही हर महीने मिलने वाले स्टाइपेंड से छात्र पढ़ाई के दौरान अपने रोजमर्रा के खर्च खुद संभाल सकेंगे।