DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने दो ऑफ कैंपस कॉलेजों में 12 वीं के अंकों के आधार पर अंडरग्रेजुएट कोर्सों में सीधे एडमिश देने की अनुमति दे दी है। यह विशेष व्यवस्था सीयूईटी और सीएसएएस के जरिए होने वाले नियमित एडमिशन के साथ-साथ ही चलेगी। यूनिटवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक बार की विशेष अनुमति है और इससे डीयू की मुख्य एडमिशन नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाकी सभी कॉलेजों में दाखिला पहले की तरह सीयूईटी स्कोर के जरिए ही होगा।
किन कॉलेजों में कैसे मिलेगा एडमिशन
आपको बता दें कि इस विशेष व्यवस्था के तहत भगिनी निवेदिता कॉलेज और अदिति महाविद्यालय सीधे 12वीं के अंकों के आधार पर एडमिशन स्वीकार कर रहे हैं। भगिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्र कॉलेज की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 5 अगस्त है। इसी दिन मेरिट लिस्ट भी जारी होगी और 7 अगस्त तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होगी। जबकि अदिति महाविद्यालय में सीधे आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
क्यों लिया गया यह फैसला?
आपको बता दें कि दोनों ही कॉलेजों में पिछले कई सालों से बड़ी संख्या में सीटें खाली रह रही थीं। सीयूईटी काउंसलिंग के कई राउंड के बाद सीटें नहीं भर पा रही थीं। पिछले साल भगिनी निवेदिता कॉलेज में 985 स्वीकृत सीटों में से 709 सीटें खाली रह गई थीं। जबकि अदिति महाविद्यालय में करीब 1000 सीटों में लगभग 600 सीटों पर एडमिशन नहीं हो सका था।
यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak Case: पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग क्यों कर रहे हैं आरोपी? जांच में सामने आई नई दलील
सीटें खाली रहने के कारण
बता दें, भगिनी निवेदिता कॉलेज नजफगढ़ और अदिति महाविद्यालय बवाना में स्थित है। दोनों ही कॉलेज दिल्ली के बाहरी इलाकों में स्थित हैं। हॉस्टल और पर्याप्त सुविधाएं ने होने के कारण छात्र एडमिशन लेने के बाद भी कॉलेज छोड़ देते हैं। वहीं, दिति महाविद्यालय का कहना है कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई छात्राएं सीयूईटी परीक्षा ही नहीं देती है। ऐसे में 12वीं में अच्छे अंक लाने के बावजूद उन्हें एडमिशन नहीं मिल पाता है।