NEET PG 2025 Correction Window: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)ने नीट पीजी 2025 के आवेदन में करेक्शन के लिए विंडो खोल दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए फार्म भर रखा है। वे ऑफिसियल वेबसाइट natboard.edu.in. पर जाकर आवेदन पत्र में करेक्शन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 22 जून, 2025 तक खुली रहेगी। केवल वही अभ्यर्थी आवेदन पत्र में करेक्शन कर सकेंगे, जिन्होंने समय सीमा से पहले शुल्क का भुगतान कर दिया था। इस अवधि के दौरान कोई नया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर अभ्यर्थी दिव्यांग स्थिति में है और किसी कारण बस आवश्यक शेष शुल्क का भुगतान नही कर पाया है तो वह करेक्शन विंडो के दौरान कर सकता है।
अभ्यर्थी इन क्षेत्रों में नहीं कर सकते करेक्शन
अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन के दौरान जो जानकारी उपलब्ध कराई गई है। उसमे सुधार करने की अनुमति नहीं होगी जैसे -नाम,वर्ग,राष्ट्रीयता,मेल पता,मोबाइल नंबर और एग्जाम सिटी अंतिम रूप से सबमिट की गई जानकारी रिकॉर्ड में रखी जाएगी। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान में त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को अंतिम करेक्शन विंडो पर जाकर दस्तावेजों को सही प्रारूप में अपलोड करने की अनुमति दी जाएगी।
फार्म करेक्शन कैसे करें
आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट natboard.edu.in.पर विजिट करें इसके बाद एडिट लिंक पर जाएं फिर यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। अब सुधार करने के लिए आगे बढ़ें और सही प्रारूप में दस्तावेज अपलोड करें।
नीट पीजी की कब होगी परीक्षा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, नीट पीजी का एग्जाम 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में संपन्न कराया जाएगा। एनबीईएमएस ने एक शिफ्ट में परीक्षा कराने के लिए परीक्षा शहरों की संख्या भी बढ़ा दी है। अब यह परीक्षा भारत के 233 परीक्षा शहरों में आयोजित की जाएगी। नीट पीजी एग्जाम एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।