SSC CGL 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, SSC CGL 2026 के जरिए NCB में सब-इंस्पेक्टर और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी सीजीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 जून तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc gov.in पर जाएं।
2. भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इस पद पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत मुख्य रूप से सब-इंस्पेक्टर (SI) और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों को जांच, सूचना संग्रह और विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। साथ ही उम्र सीमा की बात करें तो पद के अनुसार अलग हो सकती है। सामान्य तौर पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 32 वर्ष तक रखी जा सकती है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले SSC CGL Tier–1 परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सफल उम्मीदवार Tier–2 परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएंगा और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
वहीं सैलरी की बात करें,तो चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल–6 के तहत वेतन दिया जा सकता है। शुरुआती सैलरी लगभग 35,400 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है, इसके अलावा सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।