
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक अहम राजनीतिक बैठक पटना में आयोजित की गई। इसमें निर्वाचन आयोग और विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस बैठक में जेडीयू ने पूरे राज्य में एक चरण में मतदान कराने की मांग की। वहीं भाजपा ने एक या दो चरणों में मतदान करने का प्रस्ताव रखा. इसके साथ ही भाजपा ने एक विवादित सुझाव दिया। मतदान बूथ पर बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं पर रोक होना चाहिए. आपको बता दें कि इस अहम बैठक में राज्य की प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने विचार रखे. जेडीयू ने आयोग से आग्रह किया कि पूरे राज्य में चुनाव एक चरण में कराया जाए.
पार्टी का तर्क था कि लंबे कि चरणों में चुनाव कराने से प्रशासनिक बोझ बढ़ता है। इससे माहौल भी प्रभावित होता है. भाजपा ने भी इस मुद्दे पर राय रखते हुए कहा कि एक या अधिकतम दो चरणों में चुनाव कराना बेहतर रहेगा. मगर इसके साथ ही भाजपा ने एक और नया मुद्दा खड़ा कर दिया. पार्टी ने सुझाव दिया कि मतदान के दौरान बूथ पर बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए.
विपक्ष ने की तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की
भाजपा नेताओं का कहना है कि इससे पहचान छिपाने की कोशिश होगी। चुनाव की पारदर्शिता प्रभावित हो सकती है। वहीं, इस प्रस्ताव पर विपक्षी दलों ने भाजपा पर तीखा हमला बोला राजद और कांग्रेस ने इसे “धार्मिक ध्रुवीकरण”की राजनीति बताते हुए कहा की भाजपा महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों पर हमला करना चाहती है. विपक्ष के नेताओं का कहना है कि भाजपा मुद्दों से दूर करके समाज में विभाजन की राजनीति में लगी है.