INDIA Bloc March: इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज यानि 12 अक्टूबर को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का फैसला किया है। विपक्ष चुनाव प्रक्रिया, वोटर लिस्ट (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली को लेकर नाराजगी जता रहा है और उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। विरोध मार्च से पहले लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी 11:30 बजे राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
सुरक्षाबलों को किया गया तैनात
दिल्ली एनसीआर में इंडिया गठबंधन के मार्च को देखते हुए 30,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, पटेल चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, जनपथ और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही को नियंत्रित/बंद रखा गया है। इसके अलावा लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में गाड़ियों की आवाजाही पर पाबंदी और रूट डायवर्जन किया गया है।
विपक्ष के मार्च से पहले क्या बोले सीजेआई सूर्यकांत
विपक्ष के मार्च से ठीक पहले सीजेआई सूर्यकांत ने अहम प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट के द्वार सबके लिए खुले हैं. कोई भी पिटीशन, किसी की भी हो, कोई भी चाहे वो आम नागरिक है या कोई माननीय सदस्य है, किसी इलेक्टेड बॉडी का या फिर कोई भी है. भारत के हर नागरिक का अधिकार है, वो हमारे पास आए, हम कानून की व्यवस्था को और जो उनकी समस्या है, उस पर हम अपनी तरफ से सुनवाई करेंगे और जो जिसका बनता है, उसको जरूर देंगे।’
'चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च'
बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीस CJI सूर्यकांत से मिलने का समय मांगा था, लेकिन CJI ने मिलने से इनकार कर दिया। सीजेआई के मुलाकात से इनकार के बाद भी विपक्षी नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। कांग्रेस ने इस विरोध प्रदर्शन को 'चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च' नाम दिया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Metro Update: राजीव चौक समेत 6 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर
1:30 बजे निकालेंगे मार्च
पार्टी के अनुसार, उसके नेता सोमवार दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस और बाराखंभा रोड के जंक्शन पर इकट्ठा होंगे। इसके बाद प्रस्तावित मार्च में भाग लेंगे। इस मार्च में खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, तृणमूल नेता ममता बनर्जी और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और युवाओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हो सकती हैं।