Oriental Insurance Company Jobs 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 300 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. पहले आधिकारिक वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इस बार भर्ती दो अलग-अलग पदों पर की जाएगी। एओ जर्नलिस्ट के 285 पद और हिंदी ऑफिसर के 15 पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो एओ जर्नलिस्ट के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होना आवश्यक है। वहीं, हिंदी ऑफिसर पोस्ट के लिए हिंदी में पोस्ट-ग्रेजुएशन या फिर ग्रेजुएशन में हिंदी विषय के साथ-साथ इंग्लिश एक विषय के तौर पर होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी, ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा।