OSSC CGL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानी OSSC ने CGL भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रुप B और ग्रुप C के 1500 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को OSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। अंत में आवेदन शुल्क जमा कर के फॉर्म सबमिट कर देना होगा। आप चाहे तो भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 जनवरी, 2026 तय की गई है और उम्मीदवार 19 दिसंबर से लेकर 24 जनवरी, 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1576 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 42 साल रखी गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो ग्रुप-बी और सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।