OTT Platform : बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट के बावजूद हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल नहीं कर पाती। ऐसी ही एक फिल्म इन दिनों अपनी थिएट्रिकल परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में है। करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म से मेकर्स को अच्छी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन सिनेमाघरों में इसे दर्शकों का वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला। कई जगहों पर शो में दर्शकों की संख्या भी कम रही, जिससे फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर कमजोर हो गया.
दो बड़े सितारों की मौजूदगी भी नहीं आई काम
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें दो चर्चित सुपरस्टार नजर आए हैं. दोनों कलाकारों की अपनी मजबूत फैन फॉलोइंग है, लेकिन उनकी मौजूदगी भी फिल्म को थिएटर में बड़ी सफलता दिलाने में कामयाब नहीं रही. कहानी, स्क्रीनप्ले और दर्शकों की पसंद जैसे कई कारणों का असर इसके कलेक्शन पर दिखाई दिया.
ये भी पढ़ें - The Vvaan Box Office: दूसरे सोमवार को कमाई में भारी गिरावट, अब लाइफटाइम कलेक्शन पर टिकी नजरें
OTT पर फिल्म को मिला नया मौका
थिएटर में धीमी शुरुआत के बाद अब फिल्म की नजर डिजिटल रिलीज पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच इस फिल्म को लेकर दिलचस्पी देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि फिल्म को एक नहीं, बल्कि 6 अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किए जाने की तैयारी है। इससे मेकर्स को उम्मीद है कि जो दर्शक इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे OTT के जरिए फिल्म से जुड़ेंगे.
डिजिटल रिलीज से बदल सकती है तस्वीर
आज के समय में किसी फिल्म का सफर थिएटर तक सीमित नहीं रहता. कई बार सिनेमाघरों में कमजोर प्रदर्शन करने वाली फिल्मों को OTT पर दर्शकों का बेहतर रिस्पॉन्स मिल जाता है। इस फिल्म के साथ भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद की जा रही है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के बाद इसकी कहानी और स्टारकास्ट ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई यह 50 करोड़ की फिल्म OTT पर दर्शकों को कितना पसंद आती है.