OTT Release This Week : अगर आप घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है. 5 से 11 अक्टूबर के बीच Netflix, Prime Video और JioHotstar समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर का नया कंटेंट दस्तक देने वाला है. क्राइम-थ्रिलर से लेकर हॉरर, रोमांस और रियलिटी शो तक, दर्शकों के पास देखने के लिए कई विकल्प होंगे.
Reporting Live
परिणीति चोपड़ा की फिल्म Reporting Live इस हफ्ते की चर्चित रिलीज में शामिल है. फिल्म में वह एक युवा पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने कैमरामैन के साथ अवैध सैंड माइनिंग से जुड़े एक बड़े मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश करती है। फिल्म 9 अक्टूबर को Netflix पर स्ट्रीम होगी.
Animals
बेन एफ्लेक और केरी वॉशिंगटन स्टारर Animals भी 9 अक्टूबर को Netflix पर आएगी. इसकी कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी बेटे के अपहरण के बाद पूरी तरह बदल जाती है। इसके बाद परिवार को अपने बच्चे को बचाने के लिए मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं.
Carrie
हॉरर पसंद करने वालों के लिए Carrie एक खास रिलीज है. यह स्टीफन किंग की मशहूर कहानी का नया रूपांतरण है, जिसमें कैरी नाम की किशोरी और उसकी असाधारण शक्तियों की कहानी दिखाई गई है। यह सीरीज 7 अक्टूबर से Prime Video पर उपलब्ध होगी.
Inside the Circle
Inside the Circle भी 7 अक्टूबर को Netflix पर रिलीज होगी. कहानी चार दोस्तों की है, जो एक हत्या और लीक हुए वीडियो के बाद रहस्यों, ब्लैकमेल और खतरनाक साजिश में फंस जाते हैं.
Below
हॉरर-ड्रामा सीरीज Below 8 अक्टूबर को Netflix पर आएगी. जोश हार्टनेट स्टारर यह कहानी एक मछुआरे और उसके परिवार के सामने आने वाले रहस्यमयी खतरे पर आधारित है.
ये भी पढ़ें - Box Office: 'हनुमान अंश' का 59वें दिन भी जलवा कायम, 'मिर्जापुर द मूवी' ने टॉप 7 फिल्मों में बनाई जगह
Mandaadi
साउथ की Mandaadi भी 9 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम होगी. यह फिल्म पारंपरिक नाव रेसिंग और उससे जुड़ी प्रतिद्वंद्विता पर आधारित स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा है.
पति पत्नी और पंगा सीजन 2
रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए पति पत्नी और पंगा सीजन 2 भी इस हफ्ते आने वाला है. इसमें सेलिब्रिटी कपल्स को अलग-अलग मजेदार टास्क और चुनौतियों के जरिए अपनी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री साबित करनी होगी। यह 10 अक्टूबर से JioHotstar पर देखा जा सकेगा.
कुल मिलाकर इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम, हॉरर, स्पोर्ट्स, रोमांस और रियलिटी एंटरटेनमेंट का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. अगर आप नई फिल्म या सीरीज के साथ वीकेंड बिताने का प्लान बना रहे हैं, तो इन रिलीज को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.