OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की कई नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीन होने जा रही है। इनमें 'गंधारी', 'बिग बॉस 20', 'कोरियन कनकराजु' से लेकर ‘धमाल 4’ तक शामिल है। जिससे ये पूरा वीक काफी मजेदार रहने वाला है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्म और सीरीज रिलीज होने वाली है।
धमाल 4
अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर यह कॉमेडी एडवेंचर फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि निर्माताओं की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
बिग बॉस 20
सलमान खाना द्वारा होस्ट किया जाने वाला मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस नए टास्क और रोमांचक बदलावों के साथ 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर शुरू हो रहा है। इस शो में सर्वाइवल टास्क, चुनौतियां, अनोखे रहस्य और गेम के नए तौर-तरीके देखने को मिलेंगे।
गांधारी
तापसी पन्नू स्टारर यह एक्शन थ्रिलर फिल्म अपनी अपहृत बेटी को बचाने में जुड़ी एक दृष्टिहीन मां की कहानी है। यह 3 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
कोरियन कनकराजु
यह तेलुगु हॉरर-कॉमेडी और एक्शन फिल्म ग्रामीण आंध्र प्रदेश की संस्कृति और कोरियन सुपरनैचुरल एलीमेंट्स का ब्लेंड है। यह फिल्म 4 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। इसकी कहानी कनकराजु नाम के एक गुस्सैल युवक की है, जिसे चैत्रा से प्यार हो जाता है। चैत्रा एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में काम करती है और दक्षिण कोरिया जाने का सपना देखती है।
यह भी पढ़ें: दो हफ्ते बाद भी ‘आवारापन 2’ का जलवा कायम, 15वें दिन मचाया तहलका
द कोर्ट
हकलाने की समस्या से जूझ रही एक होनहार युवा वकील की यह तमिल वेब सीरीज 4 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।
जगमे संगीतम
शास्त्रीय संगीत और आधुनिक पॉप के बीच के टकराव को दर्शाती यह 8 एपिसोड वाली तेलुगु म्यूजिकल सीरीज 4 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
द जेंटलमैन सीजन 2
गाय रिची की बनाई यह क्राइम कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़, अमीर परिवार के सदस्य एडी और उसके परिवार की जागीर से जुड़ी अजीबोगरीब क्रिमिनल दुनिया की कहानी को आगे बढ़ाती है। इसको 3 सितंबर से नेटफिल्क्स पर देखा सकता है।
लव सिक
1910 के दशक में मैक्सिको की राजनीतिक क्रांति के दौर पर आधारित यह 7 एपिसोड की पीरियड ड्रामा सीरीज 2 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।