Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। वेस्ट बंगाल में हाल ही में बनी बीजेपी सरकार ने युवाओं के लिए अपने बजट में 1 लाख से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है। वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता ने विधानसभा बजट पेश करते हुए बताया कि, आने वाले समय में सरकार एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करेगी। इन भर्तियों में महिलाओं के लिए अच्छी खबर यह है कि इन भर्तियों में महिलाओं को 33 फीसदी का रिजर्वेशन दिया जाएगा। सत्ता में बदलाव के बाद अब बंगाल के बजट में सरकार ने शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर दिया है। सरकार का कहना है कि जन-जन तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
वेस्ट बंगाल की नई बीजेपी सरकार का लक्ष्य एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करना है। इनमें सबसे ज्यादा फोकस सरकारी नौकरियों पर होगा। इनमें 20 हजार पद पुलिस विभाग में, 50 हजार पद शिक्षण और गैर शिक्षण पदों पर भरे जाएंगे। बाकी अन्य पद अलग-अलग सरकारी विभागों के होंगे। सरकार ने युवाओं को आयु सीमा में भी बड़ी राहत देते हुए 5 साल तक की छूट देने का फैसला किया है। यह छूट अगले सो साल तक लागूं रहेगी।
बेरोजगार युवाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता
वेस्ट बंगाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए आर्थिक सहायता योजना की घोषणा की है। भरोसा योजना इसी साल अक्तूबर के महीने में शुरू होने वाली है। इस योजना के तहत 21 से 45 आयु वर्ग के पात्र शिक्षक बेरोजगारों को मासिक भत्ता दिया जाएगा। इस योजना के मुताबिक, ग्रेजुएट बेरोजगारों को 3000 रुपए महीना और दूसरे बेरोजगारों को 2000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा लाभ केवल उन परिवारों के युवाओं को मिलेगा जिनकी सालाना आय 1 लाख रुपए से कम है और जो किसी दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर पदों पर निकली भर्ती, ₹1.20 लाख तक महीने की सैलरी
महिलाओं को मिलेगी आरक्षण की सौगात
सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए 33 प्रतिशत के आरक्षण की घोषणा की है। सरकार का मकसद महिलाओं की भागेदारी बढ़ाना है। महिला आरक्षण का लाभ शिक्षा, पुलिस और अन्य विभागों में होने वाली भर्तियों में मिलेगा।
शिक्षा के क्षेत्र में होंगे बेहतर काम
सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं की है. उत्तर बंगाल में आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थान स्थापित करने की योजना का जिक्र किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने 2 नए केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की बात कही है।