- Pahalgam Attack: भले ही पहलगाम अटैक हुए 10 दिन बीत चुके हों, लेकिन इंटेलिजेंस एजेंसी ने संभावनाएं जताई हैं कि आतंकी अभी भी कश्मीर में ही मौजूद है. उनके पास खाने-पीने का सामान है, जिससे वे लंबे टाइम तक पहड़ों में छिपे रह सकते हैं. इस बीच, अमेरिका की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पूरा समर्थन देने की बात कही है..
29 अप्रैल थी लास्ट डेट
दरअसल, भारत सरकार ने हमले के बाद सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ेने का अल्टीमेटम दिया था. जिसकी लास्ट डेट 29 अप्रैल थी. लेकिन अभी भी बताया जा रहा है कि हजारों पाकिस्तानी भारत में मौजूद है. जिन्हे खोज निकालने के लिए अब संबंधित पुलिस को निर्देशित किया गया है. जानकारी के मिल रही है कि 70 के करीब पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पर फंसे हुए हैं. क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ से बॉर्डर को सील कर दिया गया है..
ये रहे गुरुवार के बड़े अपडेट्स
-भारत-पाक सीमा के फॉरवर्ड पोस्ट्स पर पाकिस्तान ने सेना तैनात कर दी हैं। इसमें चीन से मिली तोपें भी शामिल हैं।
-नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) चीफ सदानंद दाते गुरुवार दोपहर पहलगाम पहुंचे। वह तीन घंटे बायसरन में रहे।
-प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका से अपील की है कि वह भारत पर जिम्मेदारी से पेश आने और बयानबाजी कम करने का दबाव बनाए।
-अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से शरीफ ने यह भी कहा कि भारत के उकसाने वाले रवैया से क्षेत्रीय हालात बिगड़ सकते हैं।