India Pakistan War: पाकिस्तान अपने स्टैंड पर कुछ घंटे भी नहीं टिक पाया. सीज फायर के समझौते के कुछ ही घंटों बाद पाक ने फिर से सीजफाय का उलंघन कर डाला. जिसके बाद भारत सरकार ने एक बार फिर सेना खुली छूट दे दी है. आपको बता दें कि शनिवार की शाम पांच बजे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होने कहा था कि दोनों देशों से हुई लंबी बात-चीत के बाद युद्ध विराम हो गया है. साथ ही दोनों ही देशों ने सीजफायर पर रजमंदी दी है.
विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि "भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच जो पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने का समझौता आज शाम को हुआ था, पिछले कुछ घंटों से उस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है, इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है, यह अतिक्रमण अत्यंत निंदनीय है और पाकिस्तान इसके लिए जिम्मेदार है,,.
ट्रंप ने की थी सबसे पहले समझौते की घोषणा
दरअसल, शनिवार की शाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के बीच सीजफायर होने की घोषणा की थी. उन्होने कहा था कि भारत व पाकिस्तान सीमा पर हो रही फायरिंग और सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति बनी और दोनों तरफ के सभी संबंधित अधिकारियों को समझौता लागू करने के निर्देश दे दिए गए. ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य विवाद खत्म कराने का श्रेय भी अमेरिका को दिया और दोनों देशों को बधाई दी..
जवाबी कार्रवाई के आदेश
विदेश सचिव ने बताया कि सेना को किसी भी घुसपैठ या गोलीबारी का माकूल जवाब देने के लिए पूरी छूट दी गई है. सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी गतिविधियों पर गहन नजर रखी जा रही है. मिस्री ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा. इस बार वार-पार के इरादे से कार्यवाही करेगा..