पाकिस्तान के फैसलाबाद में मलिकपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में जबरदस्त धमाके में हुई मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ गया है। गैस धमाके के कारण भीषण आग लग गई। इस दौरान आसपास के कई घर गिर गए। इस दौरान 20 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान सात अन्य लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बचा अधिकारियों के हवले से यह सूचना दी।
पूरे परिवार मलबे के नीचे दब गए
यह धमाका शहाब टाउन के करीब बड्डी स्टेडियम ग्राउंड के पास एडहेसिव बनाने वाली एक फैक्ट्री में सामने आई। ये धमाका काफी जोरदार था, इसकी आवाज शहर में दूर तक सुनाई दी। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाके के पलों में आग ने इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि आसपास के घरों में फैल गई। इसके कारण घरों की छतें और दीवारें गिर। वहां रहने वाले पूरे परिवार मलबे के नीचे दब गए।
जिंदा बचे लोगों को निकालने का काम किया
मरने वालों में बच्चे और बुजुर्ग और फैक्ट्री के बताए गए हैं। मशीनरी और 150 लोगों के साथ रेस्क्यू 1122 टीमों ने डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी ऑफिसर इंजीनियर एहतिशाम वाहला देखरेख में दस घंटे तक लाशों और जिंदा बचे लोगों को निकालने का काम किया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मौके पर पर कुल 31 रेस्क्यू गाड़ियां आ गईं। ट्रैफिक पुलिस ने घायलों और मरने वालों एलाइड हॉस्पिटल पहुंचाने को लेकर रूट क्लीयर किया। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने दोनों एलाइड हॉस्पिटल में इमरजेंसी का ऐलान किया गया।
पीड़ितों की सहायता करने में शामिल हुए
फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर कैप्टन (रि.) नदीम निसार, एसएसपी ऑपरेशंस नासिर महमूद बाजवा, चीफ ट्रैफिक ऑफिसर और एसपी मदीना टाउन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन करके निगरानी शुरू कर दी है। मलिकपुर के लोग भी इमरजेंसी वर्कर्स के साथ मलबा हटाने और पीड़ितों की सहायता करने में शामिल हुए।