पाकिस्तान की टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 11 मार्च को मीरपुर में खेला जाना है। इस मैच को लेकर पाकिस्तान की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने मैच से पहले संकेत दिए हैं कि टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।
पाकिस्तान की टीम में नए चेहरों की एंट्री
हालांकि पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले में कई खिलाड़ी अपना वनडे डेब्यू करेंगे। इससे साफ हो गया है कि टीम मैनेजमेंट इस सीरीज में नए खिलाड़ियों को आजमाने की योजना बना रहा है।
टॉप ऑर्डर में तीन खिलाड़ियों को मौका
कप्तान शाहीन अफरीदी के अनुसार साहिबजादा फरहान, माज सदाकत और शामिल हुसैन पहले वनडे में डेब्यू करेंगे। ये तीनों खिलाड़ी पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम में सबसे ऊपर खेलते नजर आ सकते हैं। बताया गया है कि फरहान और सदाकत ओपनिंग करेंगे, जबकि शामिल हुसैन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
बाबर आजम की जगह मिलेगा मौका
खबरों के मुताबिक तीसरे नंबर पर शामिल हुसैन को मौका दिया जा सकता है। वह इस मैच में बाबर आजम की जगह खेलते नजर आ सकते हैं। इन तीनों खिलाड़ियों का यह पहला वनडे मैच होगा और इसी के साथ वे पाकिस्तान के लिए वनडे खेलने वाले क्रमशः 255वें, 256वें और 257वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : टी20 वर्ल्ड कप खत्म लेकिन खिलाड़ी फंसे भारत में, 10 दिन बाद भी घर नहीं पहुंच पाई ये बड़ी टीम
नए खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीद
पाकिस्तान टीम को इन नए खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। खास तौर पर साहिबजादा फरहान पहले भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी शानदार बल्लेबाजी की थी। कप्तान शाहीन अफरीदी ने उम्मीद जताई है कि ये खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट में भी अपना स्वाभाविक खेल दिखाएंगे और टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
मिडिल ऑर्डर में भी नया खिलाड़ी
रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान की टीम मिडिल ऑर्डर में भी एक नए खिलाड़ी को मौका दे सकती है। ऑलराउंडर अब्दुल समद को इस मैच में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह पाकिस्तान के लिए वनडे खेलने वाले 258वें खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे साफ है कि पाकिस्तान इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य की टीम तैयार करने की कोशिश कर रहा है