Pakistan News: आवाम को कोई दुश्मन क्या मारेगा, मुल्ला असिम मुनीर खुद ही जनता पर बम गिरा रहे हैं. ये आरोप कोई और नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगाए हैं.. उन्होने कहा है कि उसे तो उसकी सेना ही मार रही है. कभी बम से तो कभी गोलियों से. जेल में बंद इमरान खान ने साफ कहा है कि आसिम मुनीर की सेना अपने ही लोगों पर बम गिरा रही है. इरानन खान ने आसिम मुनीर के फील्ड मार्शल बनने पर भी चुटकी ली.
गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान ने आरोप लगाया कि "आसिम मुनीर की सेना अपने ही नागरिकों पर बमबारी कर रही है. इससे देश में अशांति और असंतोष बढ़ रहा है. इमरान खान अभी रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘मुल्ला आसिम मुनीर की सेना ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया. यह जंगल का कानून है, जो पाकिस्तान को बर्बाद कर रहा है.’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को ऐसी जगह में तब्दील कर दिया गया है. जहां कानून सिर्फ कमजोरों पर लागू होता है,,
आसिम मुनीर पर तंज
आसिम मुनीर को टारगेट करते हुए इमरान खान ने कहा, ‘'मुझे खैबर पख्तूनख्वा के इलाकों में किए गए ड्रोन हमलों की जानकारी मिली है. मैंने खैबर पख्तूनख्वा सरकार को निर्देश दिया है कि वह संघीय सरकार के पास आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज कराए और इन ड्रोन हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए. ड्रोन हमलों में निर्दोष नागरिकों की हत्या से आतंकवाद कम नहीं होता है क्योंकि यह केवल इसे और बढ़ावा देता है. वर्षों के संघर्ष के बाद हम पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन अभियानों को रोकने में सफल हुए थे. अगर आप आतंकवाद के खिलाफ होने का दावा करते हैं, तो अपने ही लोगों के घरों पर बम न गिराएं,,.