
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्दक क्षेत्र में पाकिस्तान ने ड्रोन अटैक किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया। हालांकि, अब तक इन हमलों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। इस दौरान अफगान तालिबान सरकार की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ड्रोन और मिसाइल से किया अटैक
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हाल के दिनों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा के अंदर ड्रोन और मिसाइल से अटैक किया गया। इसका उद्देश्य TTP के ठिकानों को खत्म करना था। पाकिस्तान का यह आरोप है कि अफगानिस्तान ने TTP के लड़ाकों को पनाह दे रखी है। ये पाकिस्तान में आतंकी हमले कर रहा है।
वायुसीमा का उल्लंघन
आपको बता दें कि 10 अक्टूबर को काबुल में कई धमाके किए गए थे। इनमें से कुछ रिपोर्ट में कहा गया कि ये पाकिस्तानी हवाई हमलों से जुड़े हैं। इन घटनाओं को लेकर हाल के दिनों में दोंनों देशों के बीच काफी तनाव देखा गया है। इस पर तालिबान अपनी चुप्पी बनाए हुए है। स्पिन बोल्दक में कथित हमले को लेकर तालिबान प्रशासन ने अभी तक किसी तरह की टिप्पणी नहीं की। अगस्त में नंगरहार और खोस्त कथित पाकिस्तानी हमलों के बाद तालिबान सरकार ने इस्लामाबाद के राजदूत को तलब किया। यहां पर वायुसीमा के उल्लंघन पर विरोध जताया।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में झड़प
बोल्दक क्षेत्र में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच झड़पें स्पिन बोल्दक की सीमा पर हुईं। ये पाकिस्तान के चमन बॉर्डर से जुड़ी हैं। 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद वह लगातार विवादों से घिरा है। इस दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कई झड़पें हुईं। 20 सितंबर को आतंकी हमले में एक आत्मघाती हमले में कई लोगों की मौत हो गई।