पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव का दौर जारी है। दोनों देशों के बीच दो राउंड की बैठक में कोई नतीजा सामने नहीं आया है। इस्तांबुल में गुरुवार को दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मुलाकात से पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने एक बार फिर अफगानिस्तान को चेतावनी दी।
मीडिया के साथ बातचीत के वक्त पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बताया कि अगर बातचीत असफल होती है तो हालात खराब होंगे। हमारे पास विकल्प मौजूद है। हमें जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है, हम भी उसी तरह से जवाब देना भी आता है। उनके इस बयान पर मीडिया ने पूछा कि क्या आपके कहने का अर्थ युद्ध है। इस पर पाकिस्तानी नेता ने कहा कि हां, सिर्फ युद्ध। हालांकि उन्होंने ये उम्मीद जताई कि अफगानिस्तान समझदारी से काम लेने वाले हैं।क्षेत्र में शांति बहाल होगी।
ये भी पढ़ें: क्या ट्रंप के टैरिफ वॉर से दुनिया को मिलेगी राहत? अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकता है फैसला
पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान की धरती से हम पर होने वाले अटैक पर रोक लगाना पाक का एकमात्र एजेंडा है। इस बीच उनसे पूछा गया कि क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच किसी तरह से बात बनेगी। इस पर आसिफ ने कहा कि बातचीत तभी संभव होगी, जब प्रगति की संभावना बचे, वरना समय की बर्बादी है।
दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक
इससे पहले भी आसिफ कई बार अफगानिस्तान को युद्ध धमकी दे चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पहले दोनों पक्षों के बीच बैठकें भी हुईं। इसमें पाकिस्तानी मंत्री काा कहना था कि अगर बातचीत फेल होती है तो पाकिस्तान के पास अफगानिस्तान के साथ खुले संघर्ष में शामिल होगा। इसके अलावा किसी तरह विकल्प नहीं बचेगा।
नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई
मामला सुलझाने को लेकर कतर और तुर्किए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ मध्यस्थता कराने में लगे हैं। अब देखना होगा कि किस तरह से इस मामले का हल निकलता है। इस मामले को लेकर भारत ने किसी भी भूमिका से इनकार किया है। भारत का कहना है कि ये दोनों देशों का अंदुरूनी मामला है, दोनो मिकर इससे निपटने का प्रयास करेंगे।