India Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की चहुंओर किरकिरी हो रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक UNSC बैठक में भी पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई गई.. आपको बता दें कि इन दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चर्म पर है. दोनों देशों के बॅार्डर सील कर दिये गये हैं. साथ ही भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं. जिसके चलते देशभऱ में 7 अप्रैल मॅाकड्रिल का कार्यक्रम रखा गया है..
पाकिस्तान से कड़े सवाल पूछे गए
दरअसल, मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)की बैठक हुई. जिसमें पाकिस्तान को चहुंओर घेरा गया. यही नहीं पाकिस्तान को जमकर लताड़ भी लगाई गई. सदस्यों ने पाकिस्तान के 'झूठे आरोपों' को खारिज करते हुए पूछा कि क्या लश्कर-ए-तैयबा (LeT) हमले में शामिल था। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई और जवाबदेही की जरूरत पर जोर दिया गया। कुछ सदस्यों ने पर्यटकों को उनके धार्मिक विश्वास के आधार पर निशाना बनाने की बात उठाई।
पाकिस्तान के बयान तनाव बढ़ाने वाले- UNSC
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कई देशों ने पाकिस्तान के मिसाइल परीक्षणों और परमाणु बयानबाजी को तनाव बढ़ाने वाला बताया। पाकिस्तान की स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की कोशिश नाकाम रही। सूत्रों के मुताबिक, परिषद ने पाकिस्तान को भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत के जरिए मुद्दे सुलझाने की सलाह दी।
22 अप्रैल को हुआ था आतंकी हमला
दरअसल, जम्मू के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी अटैक हुआ था. जिसमें 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया गया था. हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत मिल चुके हैं. जिसके बाद भारत ने पाक के खिलाफ कई कड़े फैसले भी लिए हैं. लेकिन अभी भी पाकिस्तान बचकानी हरकत करने से बाज नहीं आ रहा है.