एक ओर भारतीय सेना ने जो पाकिस्तान का हाल किया उसके शौर्य की चर्चा चारों ओर छाई हुई है, वहीं दूसरी ओर अब BCCI ने भी अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान के साथ क्रिकेट के सारे ही रिश्ते तोड़ने का काउंटडाउन शुरू हो गया है. BCCI ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के सामने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया पाकिस्तान के साथ एशिया कप में हिस्सा नहीं लेगी और न ही वुमेंस टीम पाकिस्तान के साथ एशिया कप खेलेगी यानी इमर्जिंग एशिया कप और वुमेंस एशिया कप दोनों ही लीग से भारत ने अपना नाम वापस ले लिया है इस एक फैसले से भारत ने पाकिस्तान को बेहद गहरी चोट दी है. माना जाता है एशिया कप के जरिए पाकिस्तान और पीसीबी को मोटी कमाई होती है, लेकिन भारत ने अब मैच खेलने से मना कर दिया है.
कायराना हरकत के बाद क्रिकेट के रिश्ते टूटे !
ऐसा नहीं पाकिस्तान को फायदा होता है भारत को भी एशिया कप खेलने से फायदा होता है लेकिन भारत के पास BCCI दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड है. एशिया कप की कमाई से भारत को इतना ज्यादा नुकसान फायदे का असर नहीं पड़ता. इसीलिए भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एशिया कप से अपना नाम वापस ले लिया है यानी भारत वुमेंस एशिया कप और मेंस एशिया कप आने वाले दिनों में नहीं खेलेगा और इसी के चलते माना जा रहा है एशिया कप ही इस साल रद्द हो सकता है. पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से पाकिस्तान ने नापाक हरकतें की. कायराना हमले किए. ड्रोन और मिसाइल के जरिए भारत के आम नागरिकों को निशाना बनाया. उसी के बाद भारत और BCCI ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट के सभी रिश्ते तोड़ने की कवायद शुरू कर दी थी.
भारत नहीं लेगा एशिया कप में हिस्सा
अब सबसे पहले एशिया कप के साथ सारे रिश्ते तोड़े जा रहे हैं. भारत ने साफ कर दिया है अगर एशिया कप में पाकिस्तान खेलेगा तो भारत इस लीग में हिस्सा इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा और आने वाले दौर में भारत वर्ल्ड कप और T20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान के साथ लीग मैच नहीं खेलेगा. ग्रुप एक ग्रुप में भारत पाकिस्तान के साथ नहीं रहेगा. फिलहाल भारत ने एशिया कप से अपना नाम वापस ले लिया है और कहा यही जा रहा है कि अब एशिया कप जब भारत ही नहीं रहेगा तो एशिया कप क्या होगा? इसीलिए एशिया कप को भी रद्द किया जा सकता है.