
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बरकरार है। दोनों देश एक दूसरे पर शांति भंग करने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने देश में आतंकी गतिविधि को बढ़ाव देने की बात से साफ इनकार किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि काबुल, इस्लामाबाद के बीच बेहतर रिश्तों का हिमायती रहा हे। उन्होंने कहा कि ये आरोप पूरी तरह से निराधार है कि हमारी नीति कभी भी अपनी भूमि को किसी अन्य देश के खिलाफ इस्तेमाल करने की नहीं है."
रिश्तों को मजबूत करता रहेगा
रक्षा मंत्री मौलवी याकूब का कहना है कि अफगानिस्तान भारत के साथ एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में रिश्ते रखता है। राष्ट्रीय हितों के दायरे में इन रिश्तों को मजबूत करता रहेगा। इसके साथ ही पाकिस्तान से भी अच्छे पड़ोसी रिश्ते बनाए रखेगा. उन्होंने कहा," उनका लक्ष्य रिश्तों का विस्तार करना है। तनाव पैदा नहीं करना है। पाकिस्तान के आरोप निराधार होने के साथ अव्यावहारिक हैं." अफगानिस्तान के मंत्री ने कहा, "दोनों पड़ोसी देश हैं। उनके बीच तनाव किसी के काम का नहीं है। ये रिश्ते आपसी सम्मान और पड़ोसी सिद्धांतों पर आधारित हैं।"
क्रियान्वयन पर होगी बैठक
रक्षा मंत्री मुजाहिद के अनुसार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच दोहा समझौते की प्रगति पर अगली बैठक तुर्की में होनी है। इसमें समझौते को लागू करने और निगरानी के तंत्र पर चर्चा होगी। ऐसे में सभी पक्ष को समझौते के हर प्रावधान का पालन करना चाहिए.