पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक इरादों को उजागर किया है। वह अपने पड़ोसी मुल्क PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को अपना पांचवां प्रांत बनाने की दिशा में एक बड़ा विवादास्पद कदम उठाया है. गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव को पारित किया और पाकिस्तान सरकार से संविधान में संशोधन करके इस क्षेत्र को देश का पांचवा प्रांत बनाने का ऐलान करने की मांग की है।
गंभीर चुनौतियों का सामना
प्रस्ताव को अब पाकिस्तान की संसद के पास भेज दिया जाने वाला है। अगर संसद संविधान संशोधन को मंजूरी देता है तो गिलगित-बाल्टिस्तान को औपचारिक रूप से पाकिस्तान का प्रांत बनाने की प्रक्रिया में सामने आना होगा। प्रस्ताव में इस क्षेत्र को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और सीनेट में प्रतिनिधित्व देने की मांग है। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त पर सामने आया है, जब पाकिस्तान बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा और खैबर पख्तूनख्वा में उभरते विद्रोह जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करने में जुटा है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस कदम के माध्यम से सेना आंतरिक संकट से ध्यान हटाने के साथ कब्जे वाले क्षेत्र में अपने दावे में मजबूत करने का प्रयास कर रही है।
चुनाव के बाद बदला राजनीतिक समीकरण
आपको बात दें कि 7 जून को गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा चुनाव में धांधली के आरोप के बीच बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। इसके बाद PPP और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के बीच गठबंधन हुआ. सत्ता साझेदारी के तहत सीएम और स्पीकर का पद PPP को, जबकि गवर्नर और डिप्टी स्पीकर का पद PML-N को दिया गया। इसे बाद विधानसभा ने पांचवां प्रांत बनाने का प्रस्ताव रखाा।