Palaash Muchhal Spotted: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन होने के बाद दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान भी नहीं दिया है। शादी अचानक टलने के बाद सोमवार को पलाश मुच्छल पहली बार पब्लिक में दिखे। पलाश मुच्छल को एयरपोर्ट पर देखा गया। पलाश का ये वीडियो सामने आते ही तेजी वायरल हो गया है और लोग उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
आपको बता दें कि सोमवार की सुबह पलाश एयरपोर्ट पर दिखे। पलाश अपनी मां और सिक्योरिटी टीम के साथ नजर आए। पलाश ने पैपराजी को पूरी से इग्ननोर किया और आगे बढ़ गए। इस दौरान उन्होनें ब्लैक आउटफिट पहना था। उन्होंने मीडिया से नजरें चुराई और बिना कुछ बोले ही आगे बढ़ते रहे। पलाश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan: जया बच्चन नहीं चाहती की उनकी नातिन नव्या नंदा शादी करें, शादी को बताया 'आउटडेटेड'
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं
वहीं वीडियो देखने के बाद उनके फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने शादी टलने को लेकर कोई रिएक्शन क्यों नहीं दिया। तो वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि 'गलती करने वाले ही नजरें चुराते हैं, अब देखने वाली बात होगी कि वो इससे शादी करती है या नहीं। तो वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'अब भी वो शादी करती है तो उसकी भूल है।' वहीं कई लोगों ने पक्ष लिया और लिखा कि 'वो मायूस दिख रहा है, कितना घबराया हुआ है।'
टल गई थी शादी
आपको बता दें कि लाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन स्मृति मंधाना के पिता की मेडिकल इमरजेंसी के बाद शादी टाल दी गई थी। शादी टलने की पुष्टि खुद स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने की। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पलाश की भी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। कहा जाता है कि मुच्छल को शुरू में सांगली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और बाद में आगे की जांच के लिए मुंबई ले जाया गया।