Panta Bhat Recepie : गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले व्यंजन खाने का मन करता है. ऐसे में पारंपरिक भारतीय व्यंजनों में से एक पंत भात (Pant Bhatt) एक बेहतरीन विकल्प है. खासकर पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में ये व्यंजन सदियों से गर्मियों में खाया जाता रहा है. यह न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है.आइए जानें कैसे बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक पंत भात.
पंत भात क्या है?
पंत भात दरअसल पके हुए चावल को रातभर पानी में भिगोकर रखा जाता है और अगली सुबह इसमें थोड़े नमक, कच्चा प्याज, सरसों का तेल, हरी मिर्च और नींबू मिलाकर खाया जाता है. यह बेहद हल्का, ठंडा और पेट को ठंडक देने वाला भोजन है.
पंत भात बनाने की सामग्री:
- बचे हुए पके हुए चावल – 1
- कप पानी – इतना कि चावल पूरी तरह भीग जाए
- कटा हुआ प्याज – 1
- छोटा हरी मिर्च – 1 (वैकल्पिक)
- सरसों का तेल – 1
- चम्मच नमक – स्वादानुसार
- नींबू का रस – 1
- चम्मच धनिया पत्ता – सजाने के लिए
बनाने की विधि:
1. सबसे पहले बचे हुए पके हुए चावल को एक कटोरे में डालें और उसमें पर्याप्त पानी मिलाकर रातभर ढककर रखें.
2. अगली सुबह चावल का पानी फेंके नहीं – चाहें तो थोड़ा सा ही निकालें, क्योंकि यही पानी शरीर को ठंडक देता है और इसमें कई प्रोबायोटिक गुण होते हैं.
3. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, नमक, सरसों का तेल और नींबू रस डालें.
4. अच्छे से मिलाएं और ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया डालकर परोसें.
5. चाहें तो साथ में सादा दही या आम का अचार भी रख सकते हैं. सेहत के फायदे: यह प्रोबायोटिक फूड है जो पाचन क्रिया को मजबूत करता है.
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. भूख न लगने की समस्या में सहायक होता है. कम खर्च और झटपट तैयार होने वाला व्यंजन है. पंत भात न केवल एक पारंपरिक व्यंजन है, बल्कि एक संपूर्ण देसी सुपरफूड भी है. गर्मियों में इसे नाश्ते या हल्के खाने के रूप में शामिल करना एक स्मार्ट और हेल्दी विकल्प है. तो इस बार गर्मियों में ज़रूर ट्राय करें ये ठंडी-ठंडी रेसिपी.