IPL 2025 से जाते-जाते ऋषभ पंत ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसकी चर्चा पूरे क्रिकेट जगत में छाई हुई है. अनुष्का देखती रह गई कोहली एंड कंपनी के गेंदबाजों की पंत ने अकेले दम पर वाट लगाकर रख दी. जिसने लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका को भी दीवाना बना दिया. इतना ही नहीं संजीव गोयनका ने तो पंत को ऐसा इनाम दिया है जिसने सबके होश उड़ाकर रख दिए है.
पंत ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक !
बता दें इस मैच में पंत ने कमाल कर दिया. ऋषभ पंत ने इस मैच में 61 गेंदों का सामना किया और नाबाद 118 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने करीब 194 की स्ट्राइक रेट से 11 चौके और 8 छक्के लगाए. उन्होंने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 54 गेंदें ही लीं. पंत ने पारी के 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. ये पंत का आईपीएल करियर का दूसरा शतक था, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई.
पंत की विस्फोटक पारी देख अनुष्का सन्न!
इतना ही नहीं पंत ने अपना शतक पूरा करने के बाद खुशी में एक खास जश्न मनाया. उन्होंने दोनों हाथों पर खड़े होकर एक गुलाटी लगाई. तब स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा ने ऐसा रिएक्शन दिया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. अनुष्का शर्मा, जो अक्सर अपने पति विराट कोहली को सपोर्ट करने स्टेडियम में नजर आती हैं, इस बार पंत के शतक के बाद उदास दिखीं. उनकी ये प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. उनका चेहरा काफी लटका हुआ नजर आया. पंत की शानदार बल्लेबाजी के चलते ही टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए. हालांकि एक कहावत है ना कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता है. कुछ ऐसा ही हुआ. क्योंकि पंत ने तो अपना कमाल दिखाया लेकिन उनके टीम के गेंदबाज मैच में दम नहीं दिखा पाए जिसके चलते लखनऊ की टीम को हार का सामना करना पड़ा.
संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल
पंत की पारी को लेकर लखनऊ के मालिक ने भी रिएक्ट किया है, बता दें संजीव गोयनका ऋषभ पंत के पुराने अवतार को देखकर इतने खुश हो गए कि उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर उसके लिए एक शब्द लिखा- ‘Pant’astic! शब्द तो वैसे फैंटास्टिक होता है, जिसका मतलब होता है शानदार. लेकिन, संजीव गोयनका ने लिखा है- पैंटास्टिक. मतलब ये कि वो फॉर्म में लौटे ऋषभ पंत को देखकर खुश हैं. वो उनकी इनिंग से खुश हैं. ऐसे में हो सकता है कि अगले सीजन में पंत LSG की कमान संभालते दिखें.