Parliament Monsoon Session 2025: संसद के मॉनसून सत्र का आज चौथा दिन है। बीते तीन दिनों में संसद के अंदर किसी तरह का काम नहीं हो सका है। लोकसभा गुरुवार को कार्रवाई शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष ने जमकर हल्ला किया। बिहार में एसआईआर (SIR) के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद सत्र को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बाद में भी विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा। ऐसे में सदन को 25 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
मानसून सत्र में इन बिलों पर होगी चर्चा
मानसून सत्र के हंगामेदार होने के आसार बने हुए हैं। गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चा होने है। विपक्ष इस बात लगातार जोर दे रहा था कि इस मुद्दे पर सरकार अपना पक्ष रखे। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के साथ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा होगी। वहीं इस सत्र में मोदी सरकार आठ नए बिल को लाने की कोशिश करेगी।
मानसून सत्र में पेश होने वाले बिल
सदने में कई बिल पेश होंगे। इनमें से मणिपुर जीएसडी (संशोधन) बिल 2025- मणिपुर के GST ढांचे में संशोधन को लेकर बिल होगा। टैक्सेशन एक्ट (संशोधन) बिल 2025 में कर कानूनों में सुधार की बात पर बिल सामने रखा जाएगा। पब्लिक ट्रस्ट (संशोधन) बिल 2025– बिजनेस रूल्स को आसान बनाने के लिए बिल सामने होगा। आईआईएम (संशोधन) बिल 2025– IIM गुवाहाटी को सूची में शामिल करने के लिए होगा विधेयक। नेशनल एंटी डोपिंग (संशोधन) बिल 2025 – डोपिंग विरोधी उपायों को मजबूत करने के लिए पेश किया जाएगा बिल। 6. नेशनल स्पोर्ट्स बिल 2025 – खेल संघों के लिए मानक तय करने को लेकर पेश होगा बिल। माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन बिल 2025 – माइनिंग सेक्टर में सुधार के लिए के लिए बिल सामने आएगा। भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) बिल 2025 – भू-वैज्ञानिक स्थलों के संरक्षण के लिए बिल को पेश किया जाएगा।