Train Safety Rules : ट्रेन में सफर के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना हर यात्री की जिम्मेदारी होती है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी हैरान कर दिया। हजरत निजामुद्दीन-मायसूर एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री ने अपनी बर्थ पर दीया जला लिया। एसी कोच के भीतर खुली लौ जलाना बेहद जोखिम भरा माना जाता है, क्योंकि इससे आग लगने जैसी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
रेलवे स्टाफ ने तुरंत दी चेतावनी
जानकारी के मुताबिक, जब रेलवे कर्मचारियों की नजर यात्री पर पड़ी तो उन्होंने उसे तुरंत दीया बुझाने के लिए कहा। रेलवे स्टाफ ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए यात्री को समझाने की कोशिश की। लेकिन आरोप है कि यात्री ने कर्मचारियों की बात मानने से इनकार कर दिया और दीया बुझाने में सहयोग नहीं किया।
चलती ट्रेन में बर्थ पर जलाया दीया, यात्री को भुसावल में उतारा! TTE की चेतावनी के बाद भी नहीं बुझाया, भुसावल में यात्री पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई#indianrailways #TrainSafety #RailwayRules #IndianRailwaysNews pic.twitter.com/JqZlf9BASh
— Indian Railway भारतीय रेल (News Update) (@Indianrailgadi) September 3, 2026
31 अगस्त को हुई थी घटना
यह घटना 31 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन-मायसूर एक्सप्रेस में हुई बताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्री की हरकत से कोच में मौजूद अन्य यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। इसी वजह से मामले को गंभीरता से लिया गया और तत्काल कार्रवाई का फैसला किया गया।
ये भी पढ़ें : LPG सिलेंडर के दाम में हुआ क्या बदलाव? जानिए 4 सितंबर के ताजा रेट और आपके शहर की कीमत
भुसावल स्टेशन पर उतारा गया
जब यात्री ने चेतावनी के बाद भी नियमों का पालन नहीं किया तो रेलवे ने कड़ा कदम उठाया। उसे भुसावल स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया। इसके बाद संबंधित यात्री के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।
इन कामों पर भी हो सकती है कार्रवाई
रेलवे नियमों के अनुसार ट्रेन में दीया, मोमबत्ती या किसी भी प्रकार की खुली आग जलाना प्रतिबंधित है। इसके अलावा धूम्रपान करना, शराब पीकर हंगामा करना, पेट्रोल या गैस सिलेंडर जैसी ज्वलनशील वस्तुएं ले जाना, बिना वजह चेन पुलिंग करना और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना भी दंडनीय माना जाता है।
यात्रियों से रेलवे की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें। छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए ट्रेन और रेलवे परिसर में ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपकी या अन्य यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़े। रेलवे का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।