.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D4d88b7f8-89bb-4113-864f-d8cff92e4483&w=3840&q=75)
Pathik Sena chief Mukhiya: मेरठ में पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के पिता मुखिया गुर्जर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन पर परीक्षितगढ़ क्षेत्र में कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में इदरीश नामक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई।
कोर्ट की सख्ती के बाद गिरफ्तारी
सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता इदरीश पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए डीएम और एसएसपी से जवाब मांगा था। इसके बाद दबाव बढ़ने पर परीक्षितगढ़ पुलिस ने सोमवार को मुखिया गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि वे इस मामले में वांछित चल रहे थे और अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
यह भी देखेंःHigh Court big decision: मोदी डिग्री विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, निजता के अधिकार को दी प्राथमिकता
विवादों से पहले भी जुड़ा नाम
मुखिया गुर्जर का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। हाल ही में उन्होंने सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर महापंचायत करने का ऐलान किया था, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया था। अब जमीन कब्जे के आरोप में हुई गिरफ्तारी ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है।