Uric Acid: आज के समय में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। यूरिक एसिड बढ़ने पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि यूरिक एसिड एक केमिकल है, जो तब बनता है जब शरीर में प्यूरीन नामक पदार्थ टूटता है। इस कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है। अक्सर लोग मानते हैं कि हरी सब्जियां सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद होती हैं, लेकिन बारिश के मौसम में मिलने वाली कुछ सब्जियां यूरिक एसिड के मरीजों के लिए जहर के समान काम कर सकती है।
हाई प्यूरिन वाली सब्जियां
आपको बता दें कि बारिश के दिनों में बाजार में मिलने वाली कुछ खास सब्जियों में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में जाते ही यूरिक एसिड के लेवल को अचानक से तेजी से बढ़ा देते हैं। अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो आपको नीचे बताई गई इन सब्जियों से दूरी बना लेनी चाहिए।
पालक
पालक का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन हाई यूरिक एसिड की समस्या होने पर पालक का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्यूरिन की अधिक मात्रा होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा सकती है।
फूल गोभी
हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को फूल गोभी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें प्यूरिन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को तेजी से बढ़ा सकते हैं।
बैंगन
अगर आपका यूरिक एसिड लेवल हाई है, तो आपको मानसून में बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला प्यूरिन यूरिक एसिड को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं मानसून में बैंगन का सेवन करने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। क्योंकि बारिश के मौसम में बैंगन में कीड़ें पड़ने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Omega-3: याददाश्त बढ़ाने के लिए कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ओमेगा 3 कैप्सूल, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
अरबी
हाई यूरिक एसिड होने पर अरबी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन और प्यूरिन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो यूरिक एसिड के लेवल को तेजी से बढ़ाने का काम करते हैं, जिसकी वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है।
मशरूम
अगर आपका यूरिक एसिड लेवल हाई है, तो आपको मशरूम का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें प्रोटीन और प्यूरिन मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ाने का काम करती है। जिससे गाउट का खतरा बढ़ता है।