
Pawan Singh and Jyoti Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे। अब मामला तलाक और एलिमनी तक पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति सिंह ने पवन सिंह से ₹30 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है, जिससे यह विवाद और भी तूल पकड़ गया है।
वकील ने कहा
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पवन सिंह के वकील ने बताया कि ज्योति सिंह ने 30 करोड़ रुपये की मांग कोर्ट में रखी है, लेकिन अभी इस पर कोई आदेश नहीं आया है। वकील ने कहा — “इतनी बेइज्जती के बाद कौन किसी को रखेगा? पवन सिंह तलाक चाहते हैं। ज्योति चाहे जितनी भी एलिमनी मांगे, फैसला कोर्ट की आय और सबूतों के आधार पर होगा।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसी निजी बातें मीडिया में लाना सही नहीं है और दोनों को आपसी बातचीत से समाधान निकालना चाहिए।
यह भी देखेंःArmy Chief Upendra Dwivedi: युद्ध नहीं, सहयोग ही अब नई ताकत है, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा बयान
करियर और विवाद दोनों सुर्खियों में
पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल स्टार्स में से एक हैं। हाल ही में वह रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और पत्नी से अनबन को लेकर खुलकर बात की थी। हालांकि, उन्होंने राजनीतिक व्यस्तताओं के चलते शो बीच में ही छोड़ दिया था। अब इस एलिमनी विवाद के बाद एक बार फिर पवन सिंह का नाम सुर्खियों में है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दोनों से अपील कर रहे हैं कि वे इस मामले को आपसी सहमति से सुलझाएं।